National Sports Day: ‘भारत को खेलों में उत्कृष्टता का वैश्चिक केंद्र बनाने को प्रतिबद्ध’, बोले पीएम मोदी

Picture of SADAF NEWSINDIA

SADAF NEWSINDIA

SHARE:

धानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई। इस विशेष दिन मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि जो पीढियों को प्रेरित करते आए हैं।’

National Sports Day: 'Committed to making India a global centre of excellence in sports', said PM Modi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी और दोहराया कि उनकी सरकार भारत को खेलों में उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। हॉकी के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद की स्मृति में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में भारत को लगातार स्वर्ण पदक दिलाए थे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई। इस विशेष दिन मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि जो पीढियों को प्रेरित करते आए हैं।’ प्रधानमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार देश में खेल और फिटनेस की संस्कृति को बढावा देने, खिलाड़ियों को संस्थागत सहयोग मजबूत करने और आधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं तथा स्टेडियम देने के लिये कृतसंकल्प है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले एक दशक में भारत का खेल परिदृश्य काफी बदल गया है। युवा प्रतिभाओं को तलाशने के लिये जमीनी स्तर के कार्यक्रम से विश्व स्तरीय सुविधायें देने तक हम खेल का अत्याधुनिक इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं। हमारी सरकार खिलाड़ियों को सहयोग देना, बुनियादी ढांचा तैयार करना और भारत को खेलों में उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक से भारत खेलों की महाशक्ति बन सकेगा। मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा, ‘खेल प्रशासन विधेयक पारित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत को खेलों में शीर्ष देशों में पहुंचाने की ओर कदम रख दिया है।’

उन्होंने कहा, ‘भारत में खेलों की परंपरा सदियों से है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज खेल महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मैं देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देता हूं।’

SADAF NEWSINDIA
Author: SADAF NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई