Jharkhand News: झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत , ICU में हुए भर्ती; सीएम पहुंचे अस्पताल|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Jharkhand News: झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत , ICU में हुए भर्ती; सीएम पहुंचे अस्पताल|

Jharkhand News: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को लेकर बड़ी खबर है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज जारी। सीएम समेत कई मंत्री अस्पताल पहुंचे हैं, हसन का हाल जानने के लिए।

Jharkhand Minister Hafizul Hasan admitted to hospital ranchi

विस्तार

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सरकार के कई मंत्री अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि फिलहाल हफीजुल हसन की तबीयत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। गौरतलब है कि मंत्री हफीजुल हसन का कुछ समय पहले दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई