Mandi News: सुंदरनगर में दो युवक चिट्टे संग गिरफ्तार

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

पुलिस ने दो चिट्टा तस्करों को किया गिरफ्तार, लंबे समय से सुंदरनगर में थे  एक्टिव

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाई मुहिम के तहत मंगलवार देर रात दो युवकों को 4.1 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव भौंण बाड़ी निवासी रोहित (28) और हरिपुर कॉलोनी निवासी आर्यन वर्मा (22) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चमुखा के पास एक स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। मौके पर पहुंची टीम को देख ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक ने जेब से कुछ निकालकर बाहर फेंक दिया। जांच में वह 4.1 ग्राम चिट्टा पाया गया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा और कार कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। भौंण बाड़ी निवासी रोहित पर पहले भी चिट्टे के दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।