Rajesh Keshav: लाइव इवेंट के दौरान स्टेज पर बेहोश होकर गिरा यह मशहूर एक्टर, अस्पताल में भर्ती-हालत गंभीर

Picture of SADAF NEWSINDIA

SADAF NEWSINDIA

SHARE:

Rajesh Keshav Got Cardiac Arrest: मशहूर मलयालम अभिनेता और टीवी एंकर राजेश केशव एक इवेंट के दौरान ही स्टेज पर गिर गए और बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Malayalam actor rajesh keshav got cardiac arrest at live event admitted in hospital

विस्तार

मलयालम मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। अभिनेता राजेश केशव एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर गिए गए, जिस कारण उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत काफी सीरियस बताई जा रही है। जानिए आखिर एक्टर को क्या हुआ।

अभिनेता को आया हार्ट हटैक
मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता और टेलीविजन एंकर राजेश केशव रविवार रात कोच्चि में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इवेंट के दौरान अभिनेता अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताला ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि एक्टर को कार्डियक अरेस्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि केशव फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

निर्माता-निर्देशक ने दी स्वास्थ्य की जानकारी
फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रताप जयलक्ष्मी ने राजेश केशव के स्वास्थ्य के संबंध में एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हमारे प्रिय मित्र राजेश को अब आपकी प्रार्थनाओं की आवश्यकता है। रविवार रात कोच्चि के क्राउन प्लाजा होटल में कार्यक्रम के अंत में उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। 15-20 मिनट के भीतर उन्हें लेकशोर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे गिर पड़े। तुरंत एंजियोप्लास्टी की गई। तब से, उन्हें वेंटिलेटर की मदद से जीवित रखा गया है। उन्होंने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, सिवाय बीच-बीच में हल्की-फुल्की हरकतों के।’

फैंस से की भावुक अपील
आगे निर्माता-निर्देशक ने कहा, डॉक्टरों को संदेह है कि इस स्थिति के कारण उनके मस्तिष्क को हल्का नुकसान हुआ होगा। अब हमें एहसास हुआ है कि उन्हें वापस जिंदा होने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत हमारे प्यार और दुआओं की है। जो कभी अपने प्रदर्शन से मंच पर बिजली गिरा देता था, अब मशीनों के सहारे बेसुध पड़ा है। यह दिल दहला देने वाला है। लेकिन हम जानते हैं कि वह वापस आएंगे। अगर हम सब मिलकर उनके लिए दुआ करें, तो उन्हें जरूर लौटना होगा। वह लौटेंगे। प्लीज वापस आ जाओ, मेरे प्यारे दोस्त।’

 

SADAF NEWSINDIA
Author: SADAF NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई