Kanpur: सजेती पुलिस ने फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार, फेक आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद, पूछताछ जारी

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

कानपुर – घाटमपुर के सजेती क्षेत्र में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया जो खुद को पुलिस दरोगा बताकर इलाके में अवैध वसूली कर रहा था। चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड और कई संदिग्ध दस्तावेज मिले।फर्जी दारोगा बन जी रहा था आलीशान जिंदगी, थाने पहुंचा तो असली पुलिस भी रह गई  सन्न; बस एक गलती और खुल गई पोल - Fake sub inspector arrested in Kanpur was  cheated of Rs 15 lakh

वसूली के दौरान पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से खुद को दरोगा बताकर क्षेत्र में दबदबा बना रहा था और लोगों से वसूली करता था। सोमवार रात सजेती पुलिस ने गश्त के दौरान उसे रोका तो वह संदिग्ध लगा। तलाशी लेने पर फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज बरामद हुए।

पुलिस की जांच जारी

एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह कब से फर्जी दरोगा बनकर लोगों को धोखा दे रहा था और अब तक कितने लोगों से पैसे वसूल चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और उसके नेटवर्क की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई