Viral Video: बॉयफ्रेंड के इंतजार में 100 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ी लड़की, बोली-अगर वो नहीं आया तो कूद जाऊंगी|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Viral Video: लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर इस स्थिति में क्या किया जाए। घबराए हुए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने लगी।

Girl climbed 100 feet high electricity tower waiting for her boyfriend Video goes Viral on Internet

झारखंड के जमशेदपुर से हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह घटना मरीन ड्राइव इलाके की है, जहां एक युवती अचानक नशे की हालत में हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। लोगों के मुताबिक युवती जान की परवाह किए बिना टावर पर चढ़ रही थी। आसपास खड़े लोग लगातार उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मगर उसने किसी की बात नहीं मानी। धीरे-धीरे वह करीब 100 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गई और वहां जाकर टीचर को पकड़कर बैठ गई। तभी उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, “मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, नहीं तो मैं कूद जाऊंगी।” यह सुनते ही नीचे खड़े लोग हैरान रह गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर इस स्थिति में क्या किया जाए। घबराए हुए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने लगी। पुलिसकर्मी बार-बार कह रहे थे, “बेटा, नीचे उतर आओ, यहां खतरा है।” लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही और लगातार कहती रही कि जब तक उसका बॉयफ्रेंड नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। स्थिति इतनी खतरनाक हो गई कि पूरे इलाके की बिजली काटनी पड़ी ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना न हो। करीब पूरे शहर में बिजली सप्लाई रोक दी गई। इसके बावजूद लड़की अपनी बात से पीछे नहीं हटी। उसने बार-बार कहा कि अगर उसका बॉयफ्रेंड नहीं आया तो वह वहीं से कूद जाएगी।

दो घंटो तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
इस दौरान मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। लोग सांस रोके तमाशा देख रहे थे। कई लोग मोबाइल पर वीडियो भी बना रहे थे। इसी बीच एक स्थानीय युवक ने हिम्मत दिखाई और पोल पर चढ़कर युवती से बात करने की कोशिश की। लेकिन युवती ने उसे भी साफ कह दिया, “पहले मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, नहीं तो मैं छलांग लगा दूंगी।” लगातार करीब दो घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस के लिए भी यह बड़ी चुनौती बन गया। आखिरकार पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी से मदद मांगी। कंपनी से क्रेन मंगवाई गई ताकि युवती को सुरक्षित उतारा जा सके।

क्रेन ने किया रेस्क्यू
क्रेन आने के बाद रेस्क्यू टीम ने सावधानी से लड़की तक पहुंच बनाई। धीरे-धीरे उसे पकड़कर नीचे लाया गया। यह पूरी प्रक्रिया बेहद जोखिम भरी थी क्योंकि जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन टीम ने कड़ी मेहनत और धैर्य दिखाते हुए आखिरकार युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। करीब दो घंटे के इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों को सांसत में डाल दिया। लोग इस दौरान दहशत और डर में खड़े रहे कि कहीं लड़की सच में छलांग न लगा दे। लेकिन पुलिस और रेस्क्यू टीम की सतर्कता की वजह से उसकी जान बच गई।

लोगों ने जताई हैरानी
यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं कि आखिर किसी युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती नशे की हालत में थी, इसलिए उसने ऐसा खतरनाक कदम उठाया।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई