India Warn Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी, तवी नदी का जलस्तर बढ़ा; भारी बारिश का अलर्ट|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

उत्तरी भारत में भारी बारिश के चलते भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी के जलस्तर बढ़ने नई चेतावनियां जारी की हैं। तीन दिनों में लगातार अलर्ट भेजे गए। कई बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। हालांकि भारत ने सिंधु जल संधि के तहत डेटा साझा करना रोक दिया था, लेकिन इस बार अलर्ट मानवीय आधार पर भेजा गया।

India Warn Pakistan Amid heavy rains again warned shehbaz government threat of flood looms on Tawi river

विस्तार

उत्तरी भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। नई दिल्ली से बुधवार को जारी अलर्ट के मुताबिक, कई बड़े बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिससे पाकिस्तान के क्षेत्रों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भारत ने यह चेतावनी मानवीय आधार पर भेजी है।
सूत्रों के अनुसार, भारत ने सोमवार को पहला अलर्ट जारी किया था। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी पाकिस्तान को नई चेतावनियां भेजी गईं। अलर्ट में कहा गया कि तवी नदी में बाढ़ की “उच्च संभावना” है। तवी नदी हिमालय से निकलकर जम्मू क्षेत्र से गुजरती है और पाकिस्तान में चेनाब नदी से मिलती है। लगातार बारिश की वजह से कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं, जिससे जलस्तर और बढ़ गया है।
सिंधु जल संधि पर भारत ने दिखाई मानवता
भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से सिंधु जल संधि हुई थी। इस संधि के तहत दोनों देशों में जल संसाधनों और नदियों से जुड़े आंकड़े साझा किए जाते थे। हालांकि इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने नियमित हाइड्रोलॉजिकल डेटा का आदान-प्रदान रोक दिया था। इसके बावजूद भारत ने इस बार अलर्ट भेजा ताकि पाकिस्तान में जनहानि और संपत्ति का नुकसान रोका जा सके।

पंजाब और जम्मू में नदियां उफान पर
उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियां तथा कई छोटे-छोटे मौसमी नाले अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रहे हैं। वहीं जम्मू में भी लगातार बारिश ने नदियों को उफनने पर मजबूर कर दिया है। जलस्तर इतना बढ़ गया कि प्रशासन को मजबूर होकर प्रमुख जलाशयों के गेट खोलने पड़े। अधिकारियों ने बताया कि अगर पानी रोका जाता तो बड़े हादसों की आशंका और बढ़ जाती।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।