सार
Tamannaah Bhatia: हाल ही में एकता कपूर की फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 3’ को लेकर अपडेट आई थी कि इस फिल्म में तमन्ना भाटिया की एंट्री हो चुकी है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में अब एक और हसीना नजर आएंगी।

विस्तार
निर्माता और निर्देशक एकता कपूर एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 3’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार फिल्म में नई स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसमें अभी तक तमन्ना भाटिया की एंट्री हो चुकी है। वहीं अब एक और एक्ट्रेस के होने की जानकारी सामने आई है। जानिए कौन है वह एक्ट्रेस जो तमन्ना के साथ ‘रागिनी एमएमएस 3’ में नजर आएंगी।
तमन्ना के बाद हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, ‘रागिनी एमएमएस 3’ में तमन्ना भाटिया के बाद अब एकता कपूर की इस फिल्म में नोरा फतेही भी शामिल हो चुकी हैं। तमन्ना भाटिया जल्द ही हॉरर और थ्रिलर से भरी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 3’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी। उन्हें इस फिल्म की कहानी और उसमें मौजूद हॉरर का तड़का बहुत पसंद आया, जिसके चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है। तमन्ना के साथ अब खूबसूरत अभिनेत्री नोरा फतेही भी इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। यह फिल्म एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

नोरा का वर्कफ्रंट
नोरा फतेही इस समय राघव लॉरेंस की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कंचना 4’ में काम कर रही हैं। तमन्ना और नोरा पहले ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ में साथ नजर आ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने एक भी सीन साथ में नहीं किया था। नोरा ने ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ में ‘मनोहारी’ गाने पर डांस किया था, न कि कोई मुख्य किरदार निभाया था। उनका लुक इस गाने में काफी खास था। अब फैंस इन दोनों को ‘रागिनी एमएमएस 3’ में एक साथ देख सकेंगे।

तमन्ना का वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया जल्द ही फिल्म ‘वीवन’ में नजर आएंगी। हॉरर फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 15 मई, 2026 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में तमन्ना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। फिल्म की झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है।