Hartalika Teej 2025 Live: चार शुभ योग में हरतालिका तीज, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और सौभाग्य प्राप्ति के उपाय|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Hartalika Teej 2025 Puja Muhurat Wishes in Hindi: आज देशभर में हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इसे तीजा के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्य की थी, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से यह व्रत विशेष महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और पति की लंभी आयु की कामना करते हुए शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।

हरतालिका तीज पर मां पार्वती पर चढ़ाएं ये सोलह श्रृंगार Hartalika Teej 16 Shringar List

  • पायल
  • नथ
  • कान की बाली
  • महावर
  • मेहंदी
  • काजल
  • फूलों का गजरा
  • बिछिया
  • कंगा
  • कुमकुम
  • बिंदी
  • गले के लिए माला
  • लाल चुनरी
  • चूड़ियां
  • इत्र
  • सिंदूर

हरतालिका तीज पर क्यों किया जाता है शृंगार के सामान का दान Hartalika Teej Daan

शास्त्रों के अनुसार  तीज में सुहागिन महिलाएं अपने श्रृंगार का दान करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनका श्रृंगार और सौभाग्य अखंड बना रहेग। साथ ही सदा सुहागन का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक शस्त्रों के अनुसार ये दान ब्राह्मणों को किया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि उनको दान में दिया गया कोई भी सामान या कार्य में भगवान तक पहुंचने के माध्यम होते हैं। उसी प्रकार भगवान को दान देना हो तो ब्राह्मण को दान दिया जाता है।  

हरतालिका तीज पर करें मां पार्वती की आरती Hartalika Teej Mata Parvati Aarti

मां पार्वती की आरती 

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता.
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता..
जय पार्वती माता…
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता.
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता.
जय पार्वती माता…
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा.
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा..
जय पार्वती माता…
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता.
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता..
जय पार्वती माता…
शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता.
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा..
जय पार्वती माता…
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता.
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता.
जय पार्वती माता…
देवन अरज करत हम चित को लाता.
गावत दे दे ताली मन में रंगराता..
जय पार्वती माता…
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता.
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता..
जय पार्वती माता…।

चौथा प्रहर मुहूर्त – देर रात 3.00 – सुबह 6.00 बजे तक
विधि – शिवलिंग पर शहद की धारा बनाकर अभिषेक करें।
मंत्र – ‘ह्रीं सद्योजाताय नमः।’ का जप करें।
महत्व – इस विधि से पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
भोग – मौसमी फल का भोग लगाएं।

तीसरा प्रहर मुहूर्त- रात 12.00 – देर रात 3.00
विधि- घी से शिवलिंग का अभिषेक करें।
मंत्र – ‘ह्रीं वामदेवाय नमः।’ का जप करें।
महत्व – इसे संतान प्राप्ति के लिए करें।
भोग – मालपुए का भोग लगाएं।

दूसरा प्रहर मुहूर्त – रात 9.00 – रात 12.00
विधि – दही से शिवलिंग का अभिषेक करें।
मंत्र – ‘ह्रीं अघोराय नमः।’ का जप करें।
महत्व – इससे धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
भोग – हलवा का भोग लगाएं।

हरतालिका तीज पर 4 प्रहर में इन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करें

हरतालिका तीज 2025 चार प्रहर पूजा

पहला प्रहर मुहूर्त 
पूजा विधि – शिवलिंग को शुद्ध जल और दूध अर्पित करें।
मंत्र – ‘ह्रीं ईशानाय नमः।’ का जप करते हुए अभिषेक करें।
भोग – खीर का भोग लगाएं।
महत्व – पहले प्रहर की पूजा से स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

हरतालिका तीज का व्रत कैसे रखा जाता है? (How to do Hartalika Teej Vrat)

  • हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
  • हरतालिका तीज व्रत के पारण से पहले पानी की एक बूंद भी ग्रहण करना वर्जित है। यह व्रत निर्जला रखा जाता है।
  • व्रत के दिन सुबह-सवेरे स्नान करने के बाद “उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये” मंत्र का उच्चारण करते हुए व्रत का संकल्प लिया जाता है।
  • अगर व्रत के दौरान सूतक लग जाए तो व्रत रख सकते हैं और पूजा रात में कर सकते हैं।
  • इस दिन महिलाएं 24 घंटे से भी अधिक समय तक निर्जला व्रत करती हैं।
  • रात के समय महिलाएं जागरण करती हैं और अगले दिन सुबह विधिवत्त पूजा-पाठ करने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं।
  • हरतालिका तीज व्रत को सुहागिनों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं।

हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी

  • मेष राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। यह रंग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
  • वृषभ राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें। इससे रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ता है।
  • मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। इससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ रिश्ते भी बेहतर होते हैं।
  • हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी
  • मेष राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। यह रंग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
  • वृषभ राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें। इससे रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ता है।
  • मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। इससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ रिश्ते भी बेहतर होते हैं।
  • तुला राशि की महिलाएं आसमानी रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
  • वृश्चिक राशि वाली महिलाओं को गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए, इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • धनु राशि की महिलाएं तीज पर्व पर पीले रंग की साड़ी पहनें।
  • मकर राशि की महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
  • कुंभ राशि की महिलाएं बैंगनी रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
  • मीन राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर गुलाबी रंग की साड़ी पहन सकती है। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.