Priyanka Chopra: ‘काम हीरो जितना, लेकिन पैसा दसवां हिस्सा’, असमान वेतन पर प्रियंका के बयान का वीडियो वायरल

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Priyanka Chopra on Male Domination: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो इंडस्ट्री में पुरुष प्रधान कल्चर को लेकर बात कर रही हैं।

priyanka chopra on pay gap gender discrimination culture in hindi film industry

विस्तार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई के खिलाफ आवाज उठाते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका फिल्म जगत में असमान वेतन और पुरुष प्रधान कल्चर पर बात कर रही हैं।

तेलुगु फिल्म में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय की शुरुआत भारतीय सिनेमा से की और समय के साथ न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बनाई। वह अब जल्द ही तेलुगु सिनेमा में भी कदम रखने जा रही हैं। चर्चित फिल्म SSMB 29 में वो साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में प्रियंका साफ कहती हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सब कुछ पुरुष केंद्रित है। उनकी मानें तो सेट पर मेहनत दोनों ही कलाकार करते हैं, परंतु भुगतान में भारी असमानता है। उन्होंने कहा कि अक्सर हीरो तय करता है कि शूटिंग कब शुरू होगी और सबको उसका इंतजार करना पड़ता है, जबकि अभिनेत्रियों की राय या समय का कोई महत्व नहीं दिया जाता।
प्रियंका के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ऐसे हालात देखे जब किसी फिल्म में नायक को दी गई फीस का दसवां हिस्सा भी उन्हें नहीं मिला। कई बार जब उन्होंने बराबरी की बात उठाई, तो उन्हें ‘ज्यादा मांग करने वाली’ या ‘घमंडी’ करार दिया गया और मौके भी छीन लिए गए।

‘हॉलीवुड में मिला समान सम्मान’
दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में प्रियंका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड का भी जिक्र करती हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में उन्हें हीरो के बराबर मेहनताना दिया गया और वहां महिला कलाकारों को वो सम्मान मिला जिसकी कमी बॉलीवुड में अब भी है। यह अनुभव उनके लिए बेहद संतोषजनक रहा।

फिर से शुरू हुई बहस
प्रियंका के इस वीडियो से पहले भी कई बार ये मुद्दा उठ चुका है। इससे पहले भी दीपिका पादुकोण और विद्या बालन जैसी अभिनेत्रियां वेतन असमानता पर अपनी राय रख चुकी हैं। हालांकि बावजूद इसके कोई ज्यादा फर्क नजर नहीं आता है। उदाहरण के तौर पर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां रणबीर कपूर राम बनने के लिए 75 करोड़ रुपये एक पार्ट के लिए चार्ज कर रहे हैं वहीं ‘कोइमोई’ की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी को 18-20 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।

admln
Author: admln