Kangra News: बाइक और ट्रक में टक्कर, युवक घायल

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। गगल थाना क्षेत्र के बगली–मटौर मार्ग पर गंगभैरों के पास एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान पंकज कुमार (25), निवासी वार्ड-4 इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 8:30 बजे यह टक्कर उस समय हुई जब ट्रक मटौर से बगली की ओर जा रहा था और बाइक सवार विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहा था।कांगड़ा में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा जख्मी

टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

दुर्घटना के बाद युवक को तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है। गगल थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार सामने आई है। इस आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।