Delhi NCR Rain: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, एनसीआर में बूंदाबांदी शुरू; जानें चार दिन कैसा रहेगा मौसम

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की लुका-छिपी के बीच शनिवार सुबह से बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते मौसम ने करवट बदली और कई जगह बारिश हो गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

Delhi NCR weather update today Big relief from humid heat and heavy rain in many areas

 

दिल्ली में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं एनसीआर में भी बूंदाबांदी हो रही है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में शनिवार को सुबह से दोपहर दो बजे तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लेकिन तीन बजे हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत बड़ी राहत दी।

जानें 27 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त यानी आज आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है। 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई