Nandamuri Padmaja: जूनियर एनटीआर की चाची का निधन, सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती थीं

Picture of SADAF NEWSINDIA

SADAF NEWSINDIA

SHARE:

Nandamuri Padmaja Death: साउथ के नंदमुरी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सीनियर एनटीआर की बहू पद्मजा का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है।

South Superstar Jr Ntr Aunty And Senior Ntr Daughter In Law Padmaja Passes  Away At The Age Of 73 - Amar Ujala Hindi News Live - Nandamuri Padmaja:जूनियर  एनटीआर की चाची का

विस्तार

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जूनियर एनटीआर की चाची और सीनियर एनटीआर के बेटे की पत्नी और नंदमुरी जयकृष्ण की पत्नी पद्मजा का आज निधन हो गया है। वह 73 साल की थीं। पद्मजा दग्गुबाती वेंकटेश्वर राव की बहन भी थीं।

सांस लेने में तकलीफ के बाद हुई थी भर्ती
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पद्मजा पिछले कुछ महीनों से बीमार थीं। कल रात उन्हें सांस लेने में गंभीर तकलीफ हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

SADAF NEWSINDIA
Author: SADAF NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई