Hamirpur (Himachal) News: बंदर भगाने की कोशिश में बच्ची को जा लगी एयरगन की गोली

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

बिझड़ी (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत बिझड़ी कस्बे में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पांच वर्षीय बच्ची साविया को खेलते समय एयरगन की गोली लग गई। गोली सीधे सिर में लगी, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से उसे तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां सर्जरी के बाद बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
First Shot The Monkey With An Air Gun And Then With A Revolver - Amar Ujala  Hindi News Live - Hamirpur:पहले एयर गन फिर रिवाल्वर से बंदर को मारी गोली,  मौके पर
घटना उस समय हुई जब साविया अपने साथियों के साथ मकान मालिक के नए घर में खेल रही थी। इस दौरान मकान मालिक विपन सिंह की बेटी सोनाली ने बंदर को भगाने के लिए एयरगन चलाई। गलती से गोली सीधे साविया के सिर में जा लगी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची की मां रूबी, पत्नी रईस मोहम्मद (निवासी अररिया, बिहार, वर्तमान में बिझड़ी में किरायेदार) का बयान दर्ज किया। एसडीपीओ बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन सफल रहा और अब स्थिति स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नियमों के तहत जांच जारी है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।