Krishna Janmashtami 2025 Celebrations Live: मथुरा में जन्माष्टमी आज, CM योगी करेंगे पूजा; ब्रज में छाया उल्लास|
Mathura Krishna Janmashtami Live Darshan Updates: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कुछ देर में ही जन्मस्थान पर पहुंच जाएंगे।

Krishna Janmashtami 2025 Celebrations Live: मथुरा में जन्माष्टमी आज, CM योगी करेंगे पूजा; ब्रज में छाया उल्लास
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और लीला स्थली मथुरा में जन्मोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान शोभायात्रा में ब्रज संस्कृति की अद्भुत, अलौकिक और अकल्पनीय छटा दिखाई दी। कहीं रास तो कहीं मयूर नृत्य देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को लुभा रहा हैं। जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य रूप में मनाए जाने की तैयारियां पूरी हो गई है।
जन्मोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी
शनिवार 11:30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे। इसके बाद वह 12 बजे कन्हैया के जन्मोत्सव में शामिल होंगे। पूजा अर्चना करने के बाद वह पांचजन्य प्रेक्षागृह में साधु संतों को सम्मानित करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी के आगमन पर शुक्रवार को दिनभर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। हालांकि जन्मोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गए हैं। सुबह करीब 10:00 बजे जन्मस्थान से विभिन्न मार्गो से होते हुए पांचजन्य पेक्षाग्रह तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कलाकार बीन और ढोल नगाड़ों धुन पर जमकर झूमे। यही हाल शनिवार को रहेगा। लाखों की तादात में श्रद्धालु मथुरा पहुंचे हैं। वह जन्मोत्सव में शामिल होंगे।