गंगा नदी खतरे के निशान से सिर्फ 38 सेमी. दूर, 12 मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, नावों से आवागमन

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

 

उफनाई गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा। तेजी से बढ़ रहा पानी खतरे के निशान 113 मीटर की ओर बढ़ रहा। बुधवार की शाम छह बजे जलस्तर 112.620 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से सिर्फ 38 सेंटीमीटर दूर है। तटवर्ती 12 मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बाढ़ प्रभावित मोहल्लों के लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। जलभराव से फत्तेखेड़ा- हरिहरपुर संपर्क मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने से बैराज मार्ग पहुंचने के लिए ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा। वहीं, प्रशासन की ओर से 17 नाव लगाने के साथ एक बाढ़ चौकी बनाई गई है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।