सौतेला नाना बना हैवान: 70 साल के बुजुर्ग ने 15 वर्षीय नातिन से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने बेटी को दिया जन्म

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

आरोपी ने पीड़िता से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और डरा धमका कर घर में रखा। लगातार संबंध बनाने से किशोरी गर्भवती हो गई। बीते दिवस उसकी भतीजी ने एक पुत्री को जन्म दिया तो सौतेले नाना ने किसी अन्य व्यक्ति को गोद दे दिया।

A 70 year old man misdeed a 15 year old girl

70 वर्ष के सौतेले नाना ने अपनी 15 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। नातिन ने बेटी को जन्म दिया तो नाना ने उसे गोद दे दिया। पीड़ित किशोरी के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जनपद मुरादाबाद (यूपी) के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके बड़े भाई की पहली पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई थी। उसके बाद भाई ने जसपुर निवासी एक युवती से दूसरी शादी की थी और वह यहीं पर ही किराये के मकान में रहने लगा था। पहली पत्नी से जन्मी उसकी 15 वर्षीय एक बेटी भी उसके साथ रहती थी।
दूसरी पत्नी की माता यानी (पुत्री की सौतेली नानी) की तबीयत खराब रहती थी। उसकी देखभाल के लिए सौतेला नाना अपनी सौतेली नातिन को अपने घर ले गया था। आरोप है कि वहां उसने अपनी नातिन के साथ यानी (शिकायतकर्ता की भतीजी) के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और डरा धमका कर घर में रखा। लगातार संबंध बनाने से किशोरी गर्भवती हो गई।
बीते दिवस उसकी भतीजी ने एक पुत्री को जन्म दिया तो सौतेले नाना ने किसी अन्य व्यक्ति को गोद दे दिया और धमकाया कि किसी को बताने पर जान से मार देगा। भतीजी ने नौ अगस्त को अपनी सौतेली मां को घटना की जानकारी दी तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि शिकायत के तत्काल बाद ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।