UP: राखी बंधवाई… फिर काटे बाल, घुमाने के बहाने ले जाकर बहन को मारा; दो दिन पहले उसके प्रेमी का भी किया मर्डर

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

झांसी में झूठी आन की खातिर हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले राखी बंधवाई फिर बहन की हत्या कर दी। दो दिन पहले आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की भी जान ले ली थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

62,300+ Murderer Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock |  Mass murderer, Axe murderer, Female murderer

झांसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने के बाद दोस्त के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने दो दिन पहले बहन के प्रेमी की भी हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह सनसनीखेज वारदात गरौठा थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरविंद ने शनिवार को अपनी बहन से राखी बंधवाई थी। इसके बाद वह अपनी बहन पुच्चू (18) को घूमाने के बहाने घर से बाहर ले गया। उसके साथ उसका दोस्त प्रकाश भी था।
दोनों ने पहले पुच्चू के बाल काट दिए। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और खदान में शव फेंककर भाग गए। रविवार सुबह उसका शव उतराता मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। युवती के पिता पप्पू अहिरवार ने अपने बेटे और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि आठ अगस्त को अरविंद ने टहरौली जाकर बहन के प्रेमी विशाल को धोखे से बुलाकर हत्या कर दी थी। उसका शव धसान नदी के पास से मिला था। इस मामले की अभी जांच चल रही थी। युवती की हत्या के बाद यह आशंका पुष्ट हो गई है कि अरविंद ने ही विशाल को मारा था।

सात अगस्त को पुणे से आया था घर
परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पुच्चू के प्रेम संबंध टहरौली निवासी विशाल से थे। इस बात से अरविंद बहुत नाराज था। सात अगस्त को वह पुणे से झांसी आया था।

 जिस हाथ पर बांधी थी राखी, उसी से घोंट दिया गला
हत्या के आरोपी भाई अरविंद अहिरवार अपनी कलाई पर बंधी राखी का भी मान नहीं रख सका। छोटी बहन ने कुछ देर पहले ही उस कलाई पर नेह के धागे बांधे थे। उससे अपनी रक्षा का वचन लिया था लेकिन झूठी आन की खातिर भाई ने अपना वचन नहीं निभाया।

7 अगस्त को घर आया था अरविंद
परिजनों का कहना है कि अरविंद कुछ महीनों से पुणे में था। 7 अगस्त को घर आया था। इकलौता भाई होने के नाते अरविंद को तीनों बहनें चाहती थीं। राखी के दिन पुच्चू अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार से राखी खरीदकर लाई थी। एक साथ मिलकर त्योहार मनाया।

राखी बंधवाने के बाद अरविंद ने तीनों बहनों को नेग दिया। इसके बाद अचानक पुच्चू से बाहर चलकर घूम आने के लिए कहा। दोनों बहनें भी चलने को जिद करने लगीं लेकिन अरविंद उन्हें साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ।

पुच्चू राजी हो गई लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भाई ने कुछ देर पहले जिंदगी भर रक्षा करने का वचन दिया है, वही उसकी जान लेने का मंसूबा बांध रखा है। बेफ्रिक होकर वह अपने भाई के साथ निकल गई।

बहन की हत्या के बाद परिवार को दी जानकारी
शाम को अरविंद उसकी हत्या कर वहां से भाग गया। रात में फोन पर पिता को बता दिया लेकिन परिवार के लोग खामोश रहे। सुबह जब गांव में हंगामा हुआ, तब उन्होंने यह बात गांव में बताई।

नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर कर दी थी विशाल की हत्या
लहचूरा के झारखंड मंदिर के गुढ़ा गांव के पास झाड़ियों से 8 अगस्त की शाम विशाल (19) का शव बरामद हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उस समय उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
शनिवार को उसके पिता हल्के अहिरवार ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का शव देखकर उसकी शिनाख्त की। पिता ने पुलिस को बताया कि विशाल कुछ दिन पहले ही झांसी आया था।
पुच्चू के भाई अरविंद के दोस्त प्रकाश प्रजापति की रिश्तेदारी उसके गांव में है। 7 अगस्त को प्रकाश गांव आया था। दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने विशाल को अपने साथ ले गया। आठ अगस्त को विशाल को फोन लगाने पर वह स्विच ऑफ था।
विशाल की हत्या की बात कुबूली
पूरे दिन फोन नहीं लगा। 9 अगस्त को प्रकाश से पूछने पर उसने बताया कि विशाल मेरे साथ है।  उसका फोन खराब हो गया है। गांव के लोगों ने बताया कि उस दिन अरविंद भी उसके साथ था। पुलिस पूछताछ में प्रकाश ने विशाल की हत्या की बात कुबूल की।
उसने पुलिस को बताया कि अरविंद ही उसे लेकर गया था। बाइक से विशाल को लेकर पहले वह लोग धसान नदी के पास गए। यहां उन दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया।
ननिहाल में हुई थी दोनों के बीच जान पहचान 
गरौठा के नुनार गांव में पुच्चू की रिश्तेदारी थी। पुलिस को छानबीन के दौरान मालूम चला कि इसी गांव में टहरौली के पथराई गांव निवासी विशाल (18) पुत्र हल्केराम अहिरवार का ननिहाल था। दोनों के घर पड़ोस में थे। दोनों अक्सर ही नुनार गांव जाते थे। डेढ़ साल पहले दोनों की मुलाकात हुई।
दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद उनमें चैटिंग शुरू हो गई। दोनों अक्सर मिलने जुलने लगे। साथ में जीने मरने की कसमें भी खा लीं। जनवरी में विशाल और पुच्चू दोनों घर से भाग गए। इसके बाद उनके परिजनों को उनके संबंधों का पता चला।
पुच्चू के परिजनों ने विशाल के खिलाफ लड़की को भागने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस दोनों को पकड़कर लाई। पंचायत के बाद किसी तरह सुलह हुई। विशाल के पिता का आरोप है कि सुलह कराने के एवज में पुलिस को 45 हजार रुपये दिए थे।
इसके बाद वह विशाल को लेकर हरियाणा चले गए। इस मामले के बाद भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। 15 दिन पहले विशाल गांव आया था।
अभी तक की छानबीन में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी अरविंद और प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.