Suhana Khan Agastya Nanda: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा संग दिखीं सुहाना खान, वायरल हुआ वीडियो

Picture of admln

admln

SHARE:

Viral Video: अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान एक बार फिर से साथ दिखाई दिए। जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें फिर से तेज हो गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

SRK's Daughter Suhana Khan Gets Mobbed By Paps On Recent Outing, Rumoured  Boyfriend Agastya Nanda Spotted Too | Bollywood - Times Now

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा, जो जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ काम कर चुके हैं, हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में दोनों साथ दिखाई दिए। इस वायरल वीडियो में दोनों बातचीत करते और हंसते हुए नजर आए, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें फिर से तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

सुहाना और अगस्त्य का करियर
सुहाना खान जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। किंग में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बहरहाल, दोनों ही अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई