Jeremy Renner Talks About His Ex-Wife Allegations: हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर ने अपनी पूर्व पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में खुलकर बात की, जिसमें कथित तौर उन पर अपनी पत्नी और खुद को जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज की गई थी।

हॉलीवुड की दुनिया के मशहूर अभिनेता जेरेमी रेनर को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में हॉकआई की भूमिका के लिए जाना जाता है। अब अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी द्वारा लगाए गए वर्षों पुराने आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। आपको बताते चलें कि एक्टर की एक्स वाइफ सोनी पचेको ने साल 2014 में जेमी रेनर से तलाक की शिकायत करते हुए कई आरोप लगाए थे। अब करीब 10 साल बाद अभिनेता ने इस मामले पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।