Neetu Kapoor Movies: इन दमदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं नीतू कपूर, अमिताभ-धर्मेंद्र के साथ कर चुकी हैं काम

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Neetu Kapoor Birthday: आज 8 जुलाई को अभिनेत्री नीतू कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे एक्ट्रेस की दमदार फिल्मों के बारे में।

Neetu kapoor top 10 movies on her birthday including amar akbar anthony deewaar

नीतू कपूर ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अभिनेत्री ने कई जबरदस्त फिल्में दी हैं, जिनमें उनके अभिनय की खूब तारीफें हुईं। आज मंगलवार को एक्ट्रेस अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौक पर हम जानेंगे उनकी चर्चित फिल्मों के बारे में, जो आज भी दर्शकों को पसंद आती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर

Neetu kapoor top 10 movies on her birthday including amar akbar anthony deewaar

दीवार
दीवार फिल्म में अभिनेत्री नीतू कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने वीरा नारंग का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने इसमें शानदार एक्टिंग की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री के अलावा अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बॉबी जैसे कलाकार मौजूद थे।

Neetu kapoor top 10 movies on her birthday including amar akbar anthony deewaar

धर्म वीर
धर्मेंद्र और जितेंद्र अभिनीत ‘धर्म वीर’ 1977 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीतू कपूर ने रूपा का किरदार निभाया था। फिल्म ने उस दौर में 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था।

Neetu kapoor top 10 movies on her birthday including amar akbar anthony deewaar

अमर अकबर एंथनी
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना अभिनीत फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में अभिनेत्री नीतू कपूर भी नजर आई थीं, इसमे उन्होंने सलमा अली का किरदार निभाया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।

Neetu kapoor top 10 movies on her birthday including amar akbar anthony deewaar

बेशर्म
नीतू कपूर अभिनीत फिल्म ‘बेशर्म’, जिसमें उनका बेटा रणबीर कपूर और पति ऋषि कपूर भी थे। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री हेड कॉन्स्टेबल की भूमिका निभाई थी।

Neetu kapoor top 10 movies on her birthday including amar akbar anthony deewaar

जुग-जुग जियो
नीतू कपूर की फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में नीतू कपूर ने गीता सैनी का किरदार निभाया था।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई