Bihar Police: उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस ने साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी देने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस में पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी अशोक साव को गिरफ्तार किया है। उसपर गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पटना सिटी से गिरफ्तार शूटर विजय सहनी से पूछताछ के बाद पुलिस को अशोक साव के खिलाफ कई सबूत मिले थे। वह नालंदा का रहने वाला है। पुलिस ने छापेमारी कर अशोक साव को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अशोक साव से पूछताछ कर रही है।



