हाल फिलहाल में यह अमित शाह का महाराष्ट्र का पांचवां दौरा है, जो राज्य में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों से पहले हो रहा है। राज्य में इस साल अक्तूबर-नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर हैं। वे गुरुवार रात को पुणे पहुंचे थे। यहां शाह चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह पुणे के पास खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में ‘श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा’ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 13.5 फुट ऊंची, 4,000 किलोग्राम वजन की कांस्य प्रतिमा श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा प्रतिष्ठान की ओर से एनडीए को दान की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल समेत अन्य लोग इस समारोह में शामिल होंगे।
Author: planetnewsindia
8006478914