रायबरेली में गोली मारकर व्यापारी की हत्या कर दी गई। वहीं पेट में गोली लगने से पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपी के रायबरेली में सोमवार की रात घर में घुसकर गोली मारकर व्यापारी की हत्या कर दी गई। पत्नी चीखी तो हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
बताया गया कि सुखदेव सिंह, पत्नी सरोजिनी और बच्चे अयांश, आयुष और बेटी रागिनी के साथ घर की ऊपरी मंजिल में सो रहे थे। सुखदेव और सरोजिनी बरामदे में सोये थे। बच्चे कमरे में लेटे थे। बदमाश घर में दाखिल हुए और सुखदेव को पकड़ लिया। उन्हें पीटा और चाकू से वार किया। चीख पर पत्नी की नींद खुल गई। वह बचाने के लिए दौड़ी। इस पर बदमाशों ने उसे भी चाकू मारा।
गोली लगने से पत्नी गंभीर रूप से घायल
इसके बाद तमंचे से गोली मार दी। एक के बाद एक तीन गोली मारी। एक गोली सुखदेव के सीने में लगी, दूसरी गले में धंस गई। तीसरी गोली सीने और फेफड़ों के पास लगी। मौके पर ही सुखदेव की मौत हो गई। बदमाशों ने सरोजिनी पर भी फायरिंग की। गोली उसके पेट में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर बच्चे भी जग गए। वह डर के मारे बाहर नहीं निकले। उल्टे, कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया।
Author: planetnewsindia
8006478914