Ballia News: पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरी स्कॉर्पियो, एक का शव बरामद, गोताखोर खोजबीन में जुटे

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में स्कॉर्पियो कार गिर गई। क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया। इसमें मौजूद लोगों को गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया जा रहा है। एक शव बरामद हो चुका है। जानकारी के अनुसार इसमें चार लोग सवार थे।

Scorpio broke the railing of the bridge and fell into the Ganges river

बक्सर भरौली गंगा नदी पुल के रेलिंग तोड़ कर एक स्कार्पियो गाड़ी गंगा नदी में गिर गई जिसमें बिहार चार लोगों के डूबने की सूचना है। इसके बाद बक्सर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात भरौली के तरफ से बक्सर के तरफ जा रहे थे कि वीर कुंवर सिंह सेतु के बीचो बीच स्कार्पियो बाएं तरफ गंगा नदी में रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में गिर गई।

स्कार्पियो गाड़ी का एक चक्का पुल के ऊपर ही था। मौके पर पुलिस पहुंच कर गोताखोरों की मदद से निकालने का प्रयास किया। वीर कुंवर सिंह सेतु पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो बाहर निकल गई। बता दें कि एक शव को बरामद किया जा चुका है और गोताखोर बाकी शवों को तलाश करने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार कुल चार लोग सवार थे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई