अमरोहा के दौलतपुर में कार और बाइक की टक्कर के बाद दो समुदायों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर तोड़फोड़ की और आगजनी की। हमले में सात लोग घायल हो गए। एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया।

कार और बाइक की टक्कर के बाद दो समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई। एक समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ कर घर में आग लगा दी। परिजनों ने जंगल में भागकर जान बचाई। घटना में सात लोग घायल हो गए, जबकि दो पशुओं की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले।
उनके चार लड़के हैं। 10 जून को इब्ने हसन ने अपनी बेटी शबाना की शादी कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी जावेद के साथ की थी। शबाना इन दिनों मायके आई हुई है। बुधवार को जावेद पत्नी शबाना को लेने कार से सुसराल आ रहा था। वह मझरा पहुंचा तो यहां उसकी कार से गांव निवासी बबलू सिंह व उसके दोस्त की बाइक में साइड से टक्कर हो गई।
इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों ने जावेद को पीट दिया। उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। जावेद दौड़कर अपनी सुसराल पहुंचा। इसके बाद मझरा से पांच मिनट के अंदर ही 100 से अधिक महिलाएं व पुरुष इब्ने हसन के घर पहुंच गए। आरोपियों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ भी करने लगे, जो सामने आया उसे आरोपियों ने पीटा।
नकदी व जेवर भी लूटने का आरोप
परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। खुद को बचाने के लिए परिजन जंगल में जाकर छिप गए। गुस्साए लोगों ने घर में आग लगा दी। वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोप के मुताबिक हमलावर नकदी, जेवरात व मोबाइल भी लूट कर ले गए हैं। हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक उपद्रव किया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए।
आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मामले की जानकारी होने पर एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विवाद से तनाव के चलते गांव में भारी पुलिस तैनात कर दिया गया है। आरोपी गांव छोड़ कर फरार हो गए हैं। देर शाम तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
कार व बाइक की भिड़ंत के बाद विवाद हुआ था। मारपीट के बाद घर में आग भी लगाई गई है। पीड़ित लूट का भी आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: planetnewsindia
8006478914