Sunjay Kapoor Death Reason: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को अचानक निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है लेकिन बाद में पता चला कि पोलो खेलते वक्त उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। संजय का गुरुवार शाम निधन हो गया। जिस वक्त उनका निधन हुआ वो उस वक्त यूके में थे और पोलो मैच खेल रहे थे। पोलो खेलते हुए उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई, जिसके कुछ देर बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और 53 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।




