Harvey Weinstein News: हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन के मामले में अदालत में वकीलों ने जोरदार बहस की है। बताया जाता है कि इस मामले में पुनर्विचार याचिका खत्म होने वाली है।

हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन का केस अभी भी अदालत में है। उन पर तीन महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अदालत में इस मामले पर उनके और अभियोजन पक्ष की तरफ से पेश वकील के बीच बहस हुई है। हार्वे वेनस्टीन के वकील ने उन्हें ‘मी टू’ के दौरान झूठे आरोप वाला ‘दोषी’ बताया है। इसके उलट अभियोजक ने उनके यौन अपराधों के पुनर्विचार के दौरान जूरी सदस्यों से कहा कि वेनस्टीन ने कम रसूख वाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। दोनों पक्षों ने मंगलवार को अपने समापन तर्कों में बहुत अलग-अलग स्वर अपनाए और तर्क रखे।
Author: planetnewsindia
8006478914