Celebs Reaction On RCB Win: आरसीबी की जीत पर खुश हुए सेलेब्स, विक्की कौशल बोले- ‘ये लंबे वक्त से बाकी था’

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Celebs Congrats RCB: आरसीबी के पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर हर कोई खुश है और विराट कोहली और उनकी टीम को बधाई दे रहा है। इस जीत पर सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Celebs Reaction On RCB First IPL Trophy Vicky Kaushal Ajay Devgn Kartik Aryan Anannya Pandey Congratulate Team

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल में अपना ट्रॉफी का सूखा खत्म कर लिया है। 18 साल बाद आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आरसीबी के फैंस पिछले 17 साल से इस ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे। अब आरसीबी की जीत पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खुशी जता रहे हैं। जानते हैं किस तरह से विराट कोहली की आरसीबी की जीत पर सेलिब्रिटीज ने दी प्रतिक्रियाएं।

सुनील शेट्टी ने जताई खुशी
अभिनेता और क्रिकेट लवर सुनील शेट्टी ने भी आरसीबी की जीत पर खुशी जताई है। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट और अनुष्का के जीत के बाद एक-दूसरे से मिलने और गले लगाने वाले वीडियो को अपनी स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘18 साल, अनगिनत रन और पूरा भरोसा। फाइनली किस्मत बदली। विराट कोहली जिन्होंने आईपीएल को एक नया जोश दिया, फाइनली उन्होंने ट्रॉफी उठाई। उन्होंने इसके लिए जी जान एक कर दिया और दिल से खेला। ’
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई