The Raja Saab: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आई ‘द राजा साहब’ की रिलीज डेट; इस दिन जारी होगा टीजर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

The Raja Saab Release Date: अगर आप भी प्रभास की ‘द राजा साबह’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है।

Prabhas Starrer The Raja Saab Release On 5th December Teaser Out On 16th June

प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। काफी दिनों से डिले हो रही फिल्म की अब अंतत: रिलीज डेट सामने आ गई है। साथ ही फिल्म का टीजर कब जारी होगा, इसकी भी जानकारी मेकर्स ने शेयर की है।

16 जून को रिलीज होगा फिल्म का टीजर
मेकर्स ने ‘द राजा साहब’ की रिलीज डेट और फिल्म के टीजर की तारीख की घोषणा कर दी है। मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म का एक नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट और टीजर की तारीख का एलान किया गया है। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने जानकारी दी कि ‘द राजा साहब’ इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी का टीजर 16 जून को दिन में 10 बजकर 52 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। मेकर्स की ओर से फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया ‘रिबेल फेस्टिवल की तारीखें, टीजर 16 जून और द राजा साहब दुनियाभर में रिलीज 5 दिसंबर को।’

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई