Adhyayan Suman New Song: अभिनेता अध्ययन सुमन अब एक्टर से डायरेक्टर बन गए हैं। जानिए कैसे अध्ययन ने की अपने नए गाने की शुरूआत।

‘राज 2’, ‘इश्क क्लिक’ और ‘बेखुदी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अध्ययन सुमन अपनी नई म्यूजिक एल्बम को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका गाना ‘क्या से क्या’ रिलीज हुआ है। इस गाने को अध्ययन ने खुद डायरेक्ट किया है और अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक रजिक मुजावर ने दिया है। अध्ययन का कहना है कि ये गाना उनके दिल के बहुत करीब है।




