Pankaj Tripathi On Working Hours: अपने अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट की मांग का समर्थन किया है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा।

दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर बहस छिड़ गई है। दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने के पीछे की एक वजह एक्ट्रेस के 8 घंटे की शिफ्ट की मांग करना भी माना जा रहा है। इसके बाद अब कई और कलाकार भी इस पर अपनी राय रख रहे हैं। अब दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस मामले पर अपनी राय दी है और आठ घंटे की शिफ्ट का समर्थन किया है।




