30 Years Of Raja: संजय कपूर ने अपने करियर की पहली हिट फिल्म ‘राजा’ के 30 साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर की है। जानिए पोस्ट में उन्होंने क्या कुछ कहा।

साल 1995 में आई फिल्म ‘राजा’ की रिलीज को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। इस रोमांटिक लव स्टोरी ने अभिनेता संजय कपूर को इंडस्ट्री में स्थापित होने में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। यह उनकी पहली फिल्म थी जिसने उन्हें सफलता दी थी और बॉलीवुड में प्रवेश कराया था। फिल्म में संजय कपूर के साथ उस वक्त इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। अब फिल्म के 30 साल पूरे होने पर संजय कपूर ने फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें उन्होंने मेकर्स और माधुरी दीक्षित का खास शुक्रिया अदा किया है।
शेयर किया पोस्ट
संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर किए हैं। जिनमें वो और फिल्म की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने फिल्म के मेकर्स और माधुरी दीक्षित का उनका साथ देने के लिए आभार जताया है। पोस्ट में संजय कपूर ने लिखा, “‘राजा’ के 30 साल हो गए। 2 जून 1995 को फिल्म रिलीज हुई। इस खूबसूरत फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो गए हैं और मुझे अभी भी लगता है कि सीखने और हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। सफर जारी है। सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, मुझे कास्ट करने के लिए इंदु और अशोक का शुक्रिया। जब मैं नया-नया एक्टर था तब मुझे इतना कम्फर्टेबल महसूस कराने के लिए माधुरी को थैंक्यू।” अपनी पोस्ट में संजय कपूर ने फिल्म से जुड़े लोगों को टैग भी किया है।
Author: planetnewsindia
8006478914