Hardoi Road Accident: हरदोई में बड़ा हादसा… बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, छह की मौत और पांच घायल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बरात से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Hardoi Road Accident Car overturned after losing control six people died and five injured

Tragic Accident In Hardoi: हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां शादी समारोह से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, पाली से मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव बरात गई थी। सुबह तड़के बरात से वापस पाली आ रही एक कार आलमनगर मार्ग पर गाजीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है।

हादसे के दौरान कार में 11 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल बताए जा रहे। हादसे की जानकारी पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई