Kamal Haasan on Kannada Language Controversy: कमल हासन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनके एक बयान को लेकर उपजे विवाद, जिसके चलते कुछ कन्नड़ समर्थक संगठनों ने उनकी आने वाली फिल्म के बहिष्कार की धमकी दी है।

‘मुझे पहले भी बहुत धमकियां मिली हैं। अगर मैं गलत हूं तो मैं माफी मांग लूंगा और अगर मैं गलत नहीं हूं तो नहीं मांगूंगा।’ ये कहना है तमिल एक्टर और मक्कल निधि मय्यम (MNM) पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन का। कमल एक बार फिर से अपने कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवादों में हैं।