Suniel Shetty Birthday Wish to Paresh Rawal: बॉलीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी ने परेश रावल को जन्मदिन की बधाई दी है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे एक गुजारिश की है।

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता परेश रावल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वे ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके और अक्षय कुमार के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है और इस विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर परेश को जन्मदिन की बधाई दी।
सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी बधाई
सुनील शेट्टी ने परेश रावल के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा ‘उस आदमी के लिए… जो बुद्धि और ज्ञान दोनों का पावरहाउस है और उससे भी बेहतरीन इंसान है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश जी। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान सर परेश रावल।’