Sshura khan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अब जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी शूरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेता अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं काफी दिनों से हो रही हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अब शूरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देख कर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर और बातें होने लगी हैं। आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि सूरा खान बुहत जल्द मां बनने वाली हैं। वीडियो में शूरा डेनिम टॉप और स्कर्ट पहने दिख रही हैं। इस वीडियो में उन्हें कार से उतरते देखा जा सकता है, जिसके बाद उन्होंने पैपराजी के लिए कुछ पोज भी दिए। इसमें सूरा का टमी क्लियर नहीं दिख रहा है, लेकिन वह अपने बेबी बंप को छिपाते हुए दिख रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के अनुसार 57 साल की उम्र में अभिनेता अरबाज खान पिता बनने वाले हैं।
Author: planetnewsindia
8006478914