
लोगों को मार कर मगरमच्छों को खिलाने के लिए डॉक्टर डेथ के नाम से कुख्ययात आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा को राजस्थान को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था. उन्होंने बताया जब डॉक्टर शर्मा(67) को गिरफ्तार किया गया तब वह राजस्थान के दौसा स्थित एक आश्रम में फर्जी पहचान पत्र के साथ पुजारी के रूप में रह रहा था. शर्मा के खिलाफ कई लोगों की हत्या का मामला दर्ज है.अधिकारी ने कहा कि उसे दिल्ली,राजस्थान और हरियाणा के साथ अलग-अलग मामलों मैं आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और गुरुग्राम की अदालत ने उसे मृत्युदंड भी सुनाया है. पुलिस को संदेह है कि 50 से ज्यादा हत्याओं के मामले में संलिप्त है.पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि डॉक्टर शर्मा वह उनके साथी कार चालकों को फर्जी यात्रा के लिए बुलाते थे,उनकी हत्या करते थे और उनके वाहनों को काले बाजार में भेज देते थे.उन्होंने बताया कि सबूत मिटाने के लिए शवोँ को उत्तर प्रदेश के कासगंज में हजारा नहर के मगरमच्छों से भर पानी में फेक दिया जाता था.अधिकारी ने कहा कि शर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें हत्या,अपहरण और डकैती के काम से कम 27 मामले शामिल है.वह पहली बार 1995 से 2004 के बीच अवैध गुर्दा प्रतिरोपण रैकेट चलाने के लिए कुख्यात हुआ था.
Author: planetnewsindia
8006478914