
सिंदूर अब न्याय और शक्ति का पर्याय बन गयाः बांसुरी
नई दिल्ली. आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने सांसदों का दल 33 देशों में दूसरे देशों में जा रहा है। डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में दल रूस की राजधानी मास्को पहुंचा। यहां दल ड्यूमा के अध्यक्ष लियोनिद स्लत्स्की और अन्य सदस्यों से मिला।
सदस्यों ने आतंक पर पाक को बेनकाब करने के साथ ही भारत-रूस की मैत्री पर चर्चा की। उधर जापान गए दल का प्रतिनिधित्व कर रहे जदयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, पाकिस्तान का परमाणु बम का झांसा अब खत्म हो गया, क्योंकि पीएम मोदी ने बता दिया है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा, मुंहतोड़ जवाब देगा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, जापान में हमें मिली प्रतिक्रिया बहुत संतोषजनक रही है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण समर्थन मिला है। झा के नेतृत्व दल ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, ग्रीस और दक्षिण
40 मिनट तक आसमान में फंसा रहा डेलिगेशन
रूस की राजधानी मॉस्को गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का विमान गुरुवार को 40 मिनट तक आसमान में चक्कर काटता रहा। दरअसल, मॉस्को के आसमान में यूक्रेन के ड्रोन मौजूद थे। इसके कारण विमान के लैंडिंग में भी देरी हुई। कनिमोझी के नेतृत्व में इस दल में सांसद राजीव राय, कैप्टन ब्रिजेश चौटा, प्रेम चंद गुप्ता, अशोक मित्तल और राजदूत मंजीव पुरी शामिल है।
कोरिया गया और वहां के राजनयिकों से मिला। उधर यूएई की राजधानी अबू धाबी में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, सिंदूर अब न्याय और शक्ति का पर्याय बन गया है। मैं सशस्त्र बलों को सलाम करती हूं।
रिपोर्टर आशीष शुक्ला
Author: planetnewsindia
8006478914