Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके में लगी आग, महिला और बच्चे सहित 6 लोग बेहोश, इस वजह से हुआ हादसा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां थाना फर्श बाजार के एक घर में आग लग गई। हादसे के दौरान धुएं की वजह से घर के छह लोग बेहोश हो गए थे।

fire broke out in plot in Thana Farsh Bazaar

फर्श बाजार इलाके में ई-रिक्शा में चार्जिंग के दौरान अचानक आग लग गई। जिसमें महिला-बच्चे सहित 6 लोग बेहोश हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा जहां एक व्यक्ति सन्नी दो प्रतिशत जल गया है। कमरे में धुआं भरने से 5 लोग बेहोश हो गए। जिनमें ज्योति, नैना, प्रिया, ज्योति और परी हैं।

पुलिस के अनुसार, भीम गली विश्वास नगर में अचानक मकान ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक ई-रिक्शा में आग लग गई। जिससे काफी तेज धमाका हुआ और धुआं उठने लगा जिसमें एक ही परिवार ग्राउंड फ्लोर के कमरे में अंदर सो रहे परिवार के 6 लोग बुरी तरह अंदर फंस गए।

दमकल अधिकारी दीपक हुडडा ने बताया कि सुबह लगभग साढे तीन बजे उन्होन आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। धुएं के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक कुत्त मृत मिला।

यह मकान 100 गज में तीन मंजिला बना हुआ है। जिसमें गली में तीन से 3 से 4 ई-रिक्शा खड़े हुए है। जबकि इस ग्राउंड फ्लोर पर ही अंदर वाले कमरे में परिवार के सदस्य सोए हुए थे। कैट्स एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई