Helicopter Crash: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के लिए दौड़ पड़ी। हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई।

Helicopter Crashes in Uttarkashi near Gangani carrying passengers for Char dham Yatra 2025 rescue underway

उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई है। एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं।  सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई