बस जुलाई तक इंतजार: अलीगढ़ से मुंबई तक होगा वंदे भारत का सफर, 100 किमी प्रति घंटे रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे ने रूट का निर्धारण भी तय कर लिया है। इसमें बरेली के बाद अगला ठहराव चंदौसी व अलीगढ़ में होगा। अलीगढ़ के बाद आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ पर ठहराव के बाद अंतिम ठहराव मुंबई स्टेशन होगा।

journey of Vande Bharat from Aligarh to Mumbai

अगर रेलवे की प्लानिंग के अनुसार सब कुछ सामान्य रहा तो जुलाई माह से बरेली, चंदाैसी, अलीगढ़ के रास्ते मुंबई तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सप्ताह में दोनों तरफ से संचालन शुरू हो सकता है। यह ट्रेन बरेली, अलीगढ़ से आगरा के रास्ते मुंबई तक संचालित होगी। इससे यात्रियों का सफर बेहद आरामदायक बनेगा।

स्थानीय रेल यात्री लंबे समय से मुंबई तक ट्रेन संचालित करने की मांग करते चले आ रहे हैं। रेलवे ने इस कवायद को पूरा करने के लिए स्पीड ट्रायल शुरू कर दिया है। अभी तक अलीगढ़ से मुंबई का सफर करने वालों के लिए सप्ताह में एक-एक दिन अप-डाउन में संचालित होने वाली 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक- बरेली एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए कम से कम दो महीने पहले से ही सीट आरक्षित करानी पड़ती हैं।

अलीगढ़ स्टेशन पर रेलवे बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कुछ नई ट्रेनों के ठहराव की संभावनाओं को तलाश रहा है। इसके लिए यात्रियों का फीडबैक लिया जा रहा है। अभी बरेली से मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की तैयारी है, लेकिन समय तय नहीं हुआ है।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई