India-Pakistan Tension: बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं।

भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच लोगों का सवाल है कि क्या बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) की साल 2025 के लिए की गई भविष्यवाणी सच होने जा रही है? दुनियाभर में बाबा वेंगा को उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल भविष्यवाणी में गंभीर परिणामों का जिक्र है। यह स्त्रोत किसी प्रामाणिक स्रोत या बाबा वेंगा के मूल बयानों पर आधारित नहीं हैं। हालांकि, इसके बाद भी लोग बाबा वेंगा की साल 2025 के लिए की गई भविष्यवाणी को भारत-पाकिस्तान युद्ध से जोड़ रहे हैं।



बाबा वेंगा ने कहा है कि यूरोप में शुरू होने वाले संघर्ष की वजह से मानव जाति के विनाश की शुरुआत होगी और धीरे-धीरे बढ़ता चला जाएगा। उनका दावा है कि साल 5079 में पृथ्वी से मानव जाति पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2076 तक पूरी दुनिया में वामपंथियों की सत्ता वापस आएगी। इसकी वजह से दुनिया में साम्यवादी शासन कायम हो जाएगा। इसके साथ ही बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 5079 में एक प्राकृतिक घटना की वजह से दुनिया खत्म हो जाएगी।