नैनीताल में 18 घंटे सांप्रदायिक तनाव: पुलिस से झड़प…बाजार बंद, खौफजदा पर्यटक लौटे; बुकिंग भी होने लगी कैंसिल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

नैनीताल 18 घंटे सांप्रदायिक तनाव की गिरफ्त में रहा। विभिन्न संगठनों के लोग सड़कों पर उतर गए। पुलिस से झड़प हुई। बाजार भी बंद रहे हैं। खौफजदा पर्यटक लौट गए हैं। बुकिंग भी कैंसिल होने लगी हैं।

Nainital News communal tension in Nainital clashes with police markets closed Hotels empty bookings cancelled
शांत वादियों वाला शहर नैनीताल करीब 18 घंटे सांप्रदायिक तनाव की गिरफ्त में रहा। बुधवार रात साढ़े आठ बजे सड़कों पर उतरे लोग देर रात कुछ घंटों के लिए जरूर अपने घरों को लौट गए, मगर सुबह होते ही भाजपा नगर मंडल, रामसेवा दल, बजरंग दल, शिव सेना कार्यकर्ता, व्यापार मंडल और अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। बाजार पूरी तरह बंद रहा। आरोपी उस्मान को जेल भेजे जाने और प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद दोपहर ढाई बजे आंदोलन थमा। Nainital News communal tension in Nainital clashes with police markets closed Hotels empty bookings cancelled
शहर के रुकुट कंपाउंड में 12 साल की बालिका से दुष्कर्म की वारदात का पता चलने पर बुधवार रात आक्रोश फूट पड़ा था। लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ कर दी और दुकानदारों को दौड़ाकर पीटा था। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। उसके बाद बृहस्पतिवार को बाजार बंद का ऐलान कर दिया गया।
Nainital News communal tension in Nainital clashes with police markets closed Hotels empty bookings cancelled

 

अगली सुबह नैनीताल बाजार पूरी तरह बंद रहा। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जुलूस निकाला। उसके बाद कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए। वे आरोपी को फांसी देने और उसके घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग करने लगे। इस बीच उनकी पुलिस से कई बार तीखी झड़प हुई। एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ प्रमोद साह प्रदर्शन करने वालों को समझाते रहे। विभिन्न संगठनों ने मांगों का ज्ञापन कमिश्नर दीपक रावत को दिया।

Nainital News communal tension in Nainital clashes with police markets closed Hotels empty bookings cancelled

 

ये धाराएं लगाई 
दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार उस्मान के खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराएं 65(1) व 351 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा तीन व चार के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Nainital News communal tension in Nainital clashes with police markets closed Hotels empty bookings cancelled

 

मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट भेजी 
दुष्कर्म का शिकार हुई बालिका का तीन डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया गया। तैयार की गई रिपोर्ट कोर्ट भेज दी गई, हालांकि इसका अभी खुलासा नहीं किया। साथ ही काउंसलिंग के बाद पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई