Aamir Khan: अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने थिएटर के दौरान प्ले से निकाल दिए जाने, पहले डायलॉग के साथ उन्हें फिल्में मिलना कैसे शुरू हुईं। उन सभी दिलचस्प किस्सों को साझा किया।

हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (आमिर खान प्रोडक्शन) पर अपने अभिनय के शुरुआती दिनों को याद किया, जब वह थिएटर में काम किया करते थे। अभिनेता ने साझा किया कि उन्हें उनका पहला डायलॉग कैसे मिला? और उन्हें प्ले से क्यों निकाल दिया? पढ़िए आमिर की ये दिलचस्प कहानी…
पहले डायलॉग में थी गाली
आमिर ने थिएटर के दिन और खुद के फिल्मों में आने की कहानी साझा करते हुए कहा, ‘मुझे मेरा पहला डायलॉग याद है। फिल्मों के पहले मैंने थिएटर में भी काम किया है। एक गुजराती प्ले था। इंटर कॉलेज प्ले था। उसका नाम था ‘पसियो रंगारो’, हमें ग्रुप में वो प्ले मिला था। उसमें एक गाना भी था, ‘हमें रंगारा चहिए हमे रंगारा चाहिए’ कोरस गाना था हमारा। उस सारे कोरस में जो तीस-चालीस लड़के थे।’
‘उन सब में से एक ही लड़के के पास डायलॉग था। वो मेरे पास था। वो एक लाइन थी, जो पसियो मेन कैरेक्टर था, उसकी शादी होने वाली थी और हम लोग बंबू पर ऊपर बैठे हैं और उसकी शादी का डिस्कशन चल रहा है। मेरा कैरेक्टर ऊपर से बोलता है। यह पहला डायलॉग मेरी जिंदगी का, जिसमें गाली थी।