Harry Potter: हैरी पॉटर की टीवी सीरीज के कलाकारों की घोषणा, आखिर कौन निभाएगा डंबलडोर से लेकर हैग्रिड का किरदार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Harry Potter TV Series: हैरी पॉटर की आगामी टीवी सीरीज के लिए नए कलाकारों की घोषणा कर दी गई है, जानिए कौन हॉलीवुड अभिनेता निभाएगा कौन सा खास किरदार…

Harry Potter TV series makers announce cast for Dumbledore Snape Hagrid and more
हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को लेकर प्रशंसकों में हमेशा से ही उत्साह रहा है। हैरी पॉटर की टीवी सीरीज में कौन से कलाकार किसका रोल निभाएंगे, इस बात का खुलासा कर दिया गया है।

कौन निभाएगा किसका किरदार
आउटलेट के अनुसार, हैरी पॉटर की सीरीज में अल्बस डंबलडोर के रोल में जॉन लिथगो नजर आएंगे। वहीं मिनर्वा मैकगोनागल के रोल में जेनेट मैकटीर और सेलेरस स्नेप के रोल में पापा एस्सीडू नजर आएंगे। वहीं रुबस हैग्रिड का खास रोल निक प्रॉस्ट निभाएंगे। इन सभी के अलावा ल्यूक थैलोन क्विरिनस क्विरेल के किरदार में नजर आएंगे।

सीरीज को लेकर निर्माताओं ने जताई खुशी
फिल्म निर्माताओं ने कहा, ‘हमें डंबलडोर, मैक्गोनागल, स्नेप, हैग्रिड, क्विरेल और फिलच के रोल के लिए जॉन लिथगो, जेनेट मैकटीयरस, पापा एस्सीडू, निक फ्रॉस्ट, ल्यूक थैलोन और पॉल व्हाइटहाउस को सीरीज में लेकर बेहद खुशी हो रही है।’

सीरीज की स्टारकास्ट
वैराइटी के अनुसार, यह सीरीज के कास्ट की पहली लिस्ट जारी की गई है। हाल ही में एचबीओ ने फिल्म के मुख्य अभिनेता हैरी पॉटर, हरमॉइनी और रॉन के लिए एक ओपन कॉस्टिंग कॉल शुरू की थी, जिसमें 30, 000 से ज्यादा सब्मिशन आए। इस शौ की शूटिंग इस गर्मी से शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन मार्क मायलॉड करेंगे। सीरीज का लेखन प्रांसेस्का गार्डिनर करेंगी।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई