धनवर्षा गिरोह से जुड़े नए खुलासे: कुंवारी लड़कियां रहती थीं निशाने पर, जांच करते थे आरोपी; ASP ने खोले हर राज

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य अपने गिरोह को कोड भाषा में मीडिया कहते हैं। यह गिरोह तंत्र क्रिया कर घर में नोटों की बारिश होने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को झांसा देता था और उनको प्रलोभन देकर लड़कियों और लड़कों का शोषण करता था।

New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चर्चित धनवर्षा मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जिले से दूसरे जिलों व राज्यों को रवाना हो चुकी हैं। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि धनवर्षा वाले मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रोफेसर दशरथ सिंह व डीएन त्रिपाठी से जुड़े संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना हुई हैं। एएसपी ने बताया कि यह पुलिस टीमें दिल्ली समेत दूसरे राज्यों व जिलों से मिले इनपुट के आधार पर रवाना की गई हैं। जल्द ही टीमें आरोपियों को गिरफ्तार कर जिले के लिए लौटेंगी। इसके बाद पूरे मामलों में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

धनवर्षा के नाम पर लड़कियों का शारीरिक शोषण करने वाले तांत्रिक गिरोह मामले में अब तक आगरा के बुलंदशहर, संभल, एटा, फिरोजाबाद और आगरा के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गिरोह के कई और सदस्यों की तलाश है। पुलिस को गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के फोटो मिले। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था।

New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

नोटों की बारिश होने का देते थे झांसा
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य अपने गिरोह को कोड भाषा में मीडिया कहते हैं। यह गिरोह तंत्र क्रिया कर घर में नोटों की बारिश होने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को झांसा देता था और उनको प्रलोभन देकर लड़कियों और लड़कों का शोषण करता था। धन वर्षा तांत्रिक क्रिया एक ऐसी तांत्रिक पद्धति है जिसमें किसी दुर्लभ सामान के ऊपर कारीगर या गुरु या डीआर (कोड नेम) के द्वारा किसी विशेष दिनों में पूजा करने से धन की वर्षा होती है।

New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

ऐसी लड़कियों की रहती थी तलाश
जिसे यह आरोपी कोड भाषा में टमाटर, टीटी या आर्टिकल या सामान कहते हैं। गिरोह के सदस्य झांसा देते हैं कि तंत्र क्रिया के लिए युवती कुंवारी हो, लंबाई 5 फीट 5 इंच से अधिक, शरीर पर कोई कटे-जले व टैटू गोदना का निशान नहीं, कोई ऑपरेशन नहीं, किसी जानवर ने काटा नहीं हो। यह नोटों की बारिश करवाने के लिए एक गुरु या कारीगर (कोड नाम) होता है। जो तंत्र क्रिया करता है। यह लोग गरीब परिवार को निशाना बनाते हैं और उन्हें प्रलोभन देते हैं कि उनकी लड़की विशेष गुण संपन्न है, जिस पर तंत्र क्रिया करने से घर में नोटों की बारिश होगी।
New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words
लड़की के ऊपर तंत्र क्रिया करने पर सबसे ज्यादा धनवर्षा होने का देते थे लालच
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह किसी भी वस्तु को पूजा के लिए विशेष या दुर्लभ वस्तु बताकर भ्रम फैलाता था। यह दुर्लभ सामान कोई भी वस्तु हो सकती है। जैसे 20 नख का कछुआ, दो मुंह का सांप, विशेष प्रजाति का उल्लू, विशेष सीरियल नंबर के नोट, पुराने सिक्के और नव युवतियां और नवयुवक। गिरोह यह भ्रम फैलाता है कि सबसे ज्यादा नोटों की वर्षा लड़की के ऊपर तंत्र क्रिया करने पर होती है।
New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

तंत्र क्रिया से पहले लड़की की होती है जांच, फिर ले जाते थे गुरु के पास
तंत्र क्रिया करने से पहले गुरु या कारीगर (कोड नाम) लड़की का वीडियो बनवाता है। उसके हाथ में एक कागज देकर एक फोटो खींची जाती है। इसके अलावा अन्य चीजें भी देखी जाती हैं। इसके बाद गिरोह के सदस्य लड़की को गुरु कारीगर के पास लेकर जाते हैं, जो की एकांत में लड़की पर तंत्र क्रिया का नाटक करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा की जाती थी। लंबी लड़कियों की डिमांड अधिक रहती है।
New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

दैवीय शक्ति का भय दिखाकर बनाते थे संबंध
इसमें तांत्रिक लड़की को अचेत करते हुए दैवी शक्ति का भय दिखाकर संबंध बनाते हैं। पुलिस का दावा है कि ऐसे कई प्रमाण इस गिरोह के सदस्यों के मोबाइल से प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार पीड़ित राजपाल की भी यही विशेषता थी कि वह उल्टा पैदा हुआ था और किसी भी जानवर कुत्ते या बंदर के द्वारा काटा नहीं गया था। आरोपी रिंकू व अजय को पांच लाख का प्रलोभन दिया गया था।
New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

अमीर बनने के लालच में गिरोह से जुड़ा था दशरथ सिंह
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी दशरथ सिंह ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और कम समय में अमीर बनने के लालच की वजह से धनवर्षा गिरोह से जुड़ा था। धनवर्षा के बनाए गए वीडियो को देखकर उसको लालच आ गया था।
New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
बता दें कि 21 मार्च को थाना धनारी क्षेत्र के गांव बमनपुरी के रहने वाले राजपाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मां की कमर में दर्द था। 11 मार्च को वह मां का तंत्रमंत्र से इलाज करवाने के तिलए गांव के ही लाखन व रिंकू से मिला था। पुलिस के अनुसार, लाखन गिरोह का सरगना था। इसके बाद लाखन, रिंकू, अजय सिंह व दुर्जन, राजपाल को नरौरा ले गए। जहां वह लोग जिला एटा में संतोष व शिवम के साथ जबरन आगरा में अज्ञात जगह पर ले गए। वहां से जैसे-तैसे निकलकर दो दिन बाद राजपाल अपने घर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। मामले में थाना पुलिस ने बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान जब नामजद रिंकू, अजय, संतोष, दुर्जन आदि से पूछताछ की गई व उनके मोबाइल खंगाले तो पाया गया कि ये सभी अभियुक्त अंतरराज्यीय धनवर्षा ठगी गिरोह के सदस्य हैं।
New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

28 मार्च को पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया, फिर एक और गिरफ्तारी हुई
जो तंत्र क्रिया के माध्यम से धन वर्षा (नोटों की बारिश) का झांसा देकर भोले भाले गरीब परिवार की लड़कियों व लड़कों की तस्करी कर यौन शोषण करते है और वन्य जीव की तस्करी भी करते हैं। इस मामले में 28 मार्च को पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार डीएन त्रिपाठी जो न्यायिक हिरासत में है के मोबाइल से कई ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थीं। जिसमें लड़की को लाकर तांत्रिक द्वारा काम कराने की बात हो रही थी। डीएन त्रिपाठी ने पुलिस को बताया था कि यह बातचीत मथुरा निवासी डीएस सिसोदिया से हो रही थी।
New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

लड़कियों के वीडियो, फोटो व धनवर्षा गैंग के कोड वर्ड में बातचीत
विवेचना के क्रम में पुलिस ने मथुरा की शास्त्रीनगर कॉलोनी निवासी दशरथ सिंह उर्फ डीएस सिसौदिया को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो दशरथ सिंह के मोबाइल से भी अन्य अभियुक्तों की तरह कई लड़कियों के वीडियो, फोटो व धनवर्षा गैंग के कोड वर्ड में बातचीत की चैट इत्यादि दिखीं।
New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

दशरथ सिंह इन लड़कियों के भरवाता था फार्म, देनी होती थी यह जानकारी
दशरथ सिंह से जब इन सबके बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह भी धनवर्षा तांत्रिक क्रिया में विश्वास रखता है और वह लगभग तीन वर्ष से इस गिरोह से जुड़ा हुआ है। वह भी यौन शोषण के लिए लड़कियों को सप्लाई करने का कार्य करता था। आरोपी धनवर्षा गैंग में लड़कियों को तांत्रिक गुरू तक पहुंचाने का कार्य करता था। आरोपी प्रोफेसर के द्वारा पांच फीट छह इंच लंबाई वाली लड़कियों की पूरी डिटेल फॉर्म में भरवाता था।
New revelations related to Dhanvarsha gang accused used to call girls articles in code words

आरोपी दशरथ खुद को बताता है निजी यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर
पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर धनवर्षा (नोटों की बारिश) का झांसा देने और इसकी आड़ में मानव तस्करी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दशरथ ने खुद को मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी व इन्फोरमेशन साइंस का प्रोफेसर बताता है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.