Aligarh News: भांजी की शादी में डीजे पर डांस कर रहे मामा की मौत, परिवार में छाया मातम

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

विक्रम सिंह के एक भाई की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह तीन बच्चों का पिता था। जिसमें एक बेटे का जन्म छह दिन पहले ही हुआ। तीनों बच्चों को लिए पत्नी का हाल बेहाल था।

mama dies while dancing on DJ at niece wedding

गोधा से भांजी की शादी में अरनिया भात लेकर गए मामा की 6 मार्च को डीजे पर डांस करते समय हृदयाघात से मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे जेवर के अस्पताल भी लेकर गए। मगर, मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। आनन फानन शादी की प्रक्रिया पूरी की गई।

जानकारी के अनुसार गोधा के गांव खेड़ा बुजुर्ग का 32 वर्षीय विक्रम सिंह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। खुद वह निजी कंपनी में जॉब करता था। 6 मार्च को उसकी भांजी की अरनिया बुलंदशहर के गांव खुरियावली में शादी थी। जिसमें वह परिजनों संग हंसी खुशी भात लेकर गया।

शाम को भात पहनाने की प्रक्रिया के बाद करीब साढ़े आठ बजे वह डीजे पर डांस कर रहा था। तभी सीने में दर्द के साथ तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जेवर के अस्पताल लेकर पहुंचे, मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ लाए। यहां मेडिकल में भी यही जवाब मिला। 7 मार्च को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

छह दिन पहले हुआ एक बेटा
विक्रम सिंह के एक भाई की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह तीन बच्चों का पिता था। जिसमें एक बेटे का जन्म छह दिन पहले ही हुआ। तीनों बच्चों को लिए पत्नी का हाल बेहाल था।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई