Chhaava: मुगल शासन की कहानी दिखाती हैं ये फिल्में, एक को बनाने में लगे 16 साल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Chhaava: छावा फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का करिदार अदा किया है। ऐसे में इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी फिल्में हैं जो मुगल शासन पर आधारित हैं।

14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। छावा 400 करोड़ रुपये कमाने के करीब है। इस फिल्म में मुगल सलतनत के बादशाह औरंगजेब की कहानी दिखाई गई है। इस कड़ी में आज हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी फिल्में हैं, जो मुगल काल पर बनी हैं।

Bollywood Movies Based on Mugal Chhaava Jodhaa Akbar Humayun Mughal E Azam Taj Mahal Jahan Ara
जोधा अकबर
यह फिल्म मुगल बादशाह अकबर और उनकी बीवी जोधा की प्रेम कहानी पर बनी थी। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अकबर का रोल ऋतिक रोशन ने और जोधा का रोल ऐश्वर्या राय ने निभाया था। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऋतिक रोशन को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था।

Bollywood Movies Based on Mugal Chhaava Jodhaa Akbar Humayun Mughal E Azam Taj Mahal Jahan Ara
मुगल-ए-आजम
‘मुगल-ए-आजम’ फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अकबर के बेटे सलीम और अनारकली की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म साल 1960 में रिलीज हुई थी। इसे बनाने में 16 साल लगे थे। फिल्म में दिलीप कुमार और मधुबाला ने अहम किरदार अदा किया था।

Bollywood Movies Based on Mugal Chhaava Jodhaa Akbar Humayun Mughal E Azam Taj Mahal Jahan Ara
हुमायूं
फिल्म हुमायूं साल 1945 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मुगल बादशाह बाबर के बेटे हुमायूं की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में हमीदा बानो के साथ उनकी प्रेम कहानी दिखाई गई थी। इसका निर्देशन महबूब खान ने किया था। इसमें अशोक कुमार और नरगिस ने अहम किरदार अदा किया था।
Bollywood Movies Based on Mugal Chhaava Jodhaa Akbar Humayun Mughal E Azam Taj Mahal Jahan Ara
ताज महल: एन इटरनल लव स्टोरी
‘ताज महल’ फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल की मोहब्बत को दिखाया गया है। फिल्म में बीना राय और प्रदीप कुमार ने अहम किरदार अदा किया है।
PLANET NEWS INDIA
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई