Lucknow News: सॉल्वर गैंग के गुर्गे के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

लखनऊ। पुलिस विभाग की वायरलेस ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के गुर्गे अमरोहा के पपसरी खादर के पहाड़पुर इनायत गांव निवासी आरोपी लोकेंद्र के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। यह कार्रवाई चिनहट पुलिस ने अमरोहा जाकर की।

थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक तीन फरवरी 2024 को चिनहट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस कैंपस में हेड ऑपरेटर मैकेनिकल वायरलेस विभाग की परीक्षा चल रही थी। दूसरी पाली में लोकेंद्र के स्थान पर अमरोहा का पुरमाफी टूर निवासी सौरभ कुमार पेपर दे रहा था, जिसे कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था। लोकेंद्र के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। आरोपी लोकेंद्र के तार सॉल्वर गैंग से जुड़े होने की बात जांच में सामने आई थी। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।